आचार्य श्री विद्यासागर महाराज पर कल जारी होगा विशेष स्मारक डाक टिकट

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण

भोपाल। संत शिरोमणि दिगंबर जैनाचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में भारत सरकार का डाक विभाग 27 नवंबर, 2026 को विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करने जा रहा है। यह जैन समाज के साथ-साथ देशभर के डाक टिकट संग्रहकर्ताओं के लिए भी ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर होगा। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, शिक्षा, समाजसेवा एवं राष्ट्र उत्थान के क्षेत्र में योगदान देने के लिए यह सम्‍मान दिया जा रहा है।

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने अपने जीवनकाल में भारतीय संस्कृति के संरक्षण, शिक्षा, स्थापत्य, कला, आयुर्वेद, चिकित्सा, हस्तशिल्प, कौशल विकास, पशुधन संरक्षण, जीवदया, प्राणी मैत्री एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन के माध्यम से राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचारों एवं कार्यों ने समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित किया।

देश के प्रमुख डाक टिकट एवं मुद्रा संग्रहकर्ता अजय गर्ग ने बताया कि आचार्य श्री के समाधिमरण के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके त्याग, तपस्या, आध्यात्मिक साधना एवं राष्ट्रहित में किए गए अतुलनीय कार्यों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करते हुए यह स्मारक डाक टिकट जारी किया जा रहा है।

यह समारोह 27 नवंबर को 2 बजे से विद्योदय तीर्थ परिसर, हबीबगंज, भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगा। समारोह आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आचार्य पट्ट पर विराजमान विद्याकुल शिरोमणि आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य में संपन्न होगा।

इस समारोह में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण करेंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट के साथ प्रथम दिवस आवरण मिनिएचर शीट,  विशेष विवरणिका और विशिष्ट विरूपण मुहर  भी जारी की जाएगी। इस आयोजन का संयुक्त संचालन चातुर्मास समिति एवं पंचायत कमेटी ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

अजय गर्ग ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होने वाला यह स्मारक डाक टिकट भारतीय डाक इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखेगा। यह केवल एक डाक टिकट नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, साधना, राष्ट्रप्रेम, जीवदया एवं मानव कल्याण के महान संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *