मत्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न

झारखंड
Spread the love

गुमला। रावे/रेडी कार्यक्रम के तहत मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के बीएफएससी. (सत्र 2022-26 और 2023-27) के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ते हुए मत्स्य पालन, समन्वित कृषि प्रणाली, आधुनिक तकनीकों और स्वरोजगार की संभावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराना था।

विद्यार्थियों ने दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र (रामकृष्ण मिशन आश्रम) में मछली-बत्तख-पशुपालन आधारित एकीकृत कृषि, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, मृदा परीक्षण और प्राकृतिक खेती की व्यावहारिक जानकारी ली। इसके बाद गेतलसूद डैम में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित केज कल्चर (पिंजरा मत्स्य पालन) व मोती पालन की पहलों को देखा।

विद्यार्थियों ने 50 वर्षों से सक्रिय प्रगतिशील मत्स्य कृषक शिव प्रसाद साहू के ‘साहू फिश फार्म’ का भ्रमण किया और वैज्ञानिक मत्स्य पालन तथा मछली-सह-पशुपालन प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

यह भ्रमण सह-अधिष्ठाता डॉ एके शर्मा की अनुमति और रावे/रेडी कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रशांत जना के समन्वय में संपन्न हुआ। पहले दिन डॉ. प्रशांत जना व डॉ. श्वेता कुमारी के साथ डॉ. मनमोहन कुमार और दूसरे दिन डॉ. प्रशांत जना व डॉ. श्वेता कुमारी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *