पिठोरिया। आजसू पार्टी के प्रखंड स्तरीय सम्मेलन अभियान के तहत गुरुवार को कांके स्थित रिंग रोड के समीप पारस बैंक्वेट हॉल में ‘कांके प्रखंड स्तरीय सम्मेलन’का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं के समर्पण में होती है और राजनीति की सार्थकता जनता के विश्वास में।
संगठन की मजबूती तब सुनिश्चित हो सकती है, जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए संघर्ष करें।
वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने लूट को आचरण और वसूली को व्यवस्था बना दिया है। झारखंड की संपदा लुट रही है, जनता त्रस्त है। सत्ता में बैठे लोग मस्त हैं।
जनसेवा और जनहित की राजनीति को वसूली की राजनीति में तब्दील कर दिया गया है। अब वक्त आ गया है कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी ने कहा कि आजसू पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी आवाज बनना है।
इसके लिए संगठन को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर संगठन को व्यवस्थित करने एवं गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कांके प्रखंड में नए कमेटी का गठन भी किया गया। दूसरी बार भी अमन लाल शाहदेव पर पार्टी भरोसा जताते हुए कांके प्रखंड अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।
नवनियुक्त प्रखंड कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष-पारस नाथ महतो महतो, उपाध्यक्ष-जियाउल अंसारी, सचिव-सुरेंद्र कुमार महतो, सह सचिव-शोएब अंसारी, संगठन सचिव-मूर्तज़ा खान, कोषाध्यक्ष-महमूद आलम, मीडिया प्रभारी-मनोज महतो बनाए गए।
प्रखंड महिला समिति अध्यक्ष मे रूपा देवी, कार्यकारी अध्यक्ष यशोदा देवी और सचिव में उषा देवी को नियुक्त किया गया।
सम्मेलन में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, दीपक महतो, नईम अंसारी, किशोर महतो, जिलाध्यक्ष संजय महतो, कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, मोजीबुल अंसारी, सफीउल्लाह अंसारी, सूरज मिश्रा, मीणा देवी, शत्रुधन महतो, रूपा देवी, रुपलाल महतो, महमूद अंसारी सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

