रांची। झारखंड सरकार के वित्त विभाग ने 1 जुलाई, 2026 के प्रभाव से राज्य के पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों और अपुनरीक्षित वेतनमान वाले कर्मियों के महंगाई राहत (डीआर) एवं महंगाई भत्ता (डीए) की दरों में वृद्धि कर दी है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार के हस्ताक्षर से ये आदेश जारी किए गए हैं।
केंद्र सरकार के निर्णय
यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के निर्णयों के अनुरूप की गई है और 1 जुलाई से प्रभावी होगी। अपुनरीक्षित वेतनमान (5वां और 6वां) के कर्मियों पर झारखंड सेवा संहिता के नियम-34 (ए) के तहत मूल वेतन पर महंगाई भत्ता देय होगा, जबकि विशेष वेतन या वैयक्तिक वेतन पर यह देय नहीं होगा।
बढ़ी दरें एक नजर में
7वां वेतनमान (पेंशन व पारिवारिक पेंशन) : महंगाई राहत 60% से बढ़ाकर 63% की गई।
6वां अपुनरीक्षित वेतनमान (कर्मी) : महंगाई भत्ता 262% से बढ़ाकर 269% किया गया।
6वां अपुनरीक्षित वेतनमान (पेंशन व पारिवारिक पेंशन) : महंगाई राहत 262% से बढ़ाकर 269% की गई।
5वां अपुनरीक्षित वेतनमान (कर्मी) : महंगाई भत्ता 483% से बढ़ाकर 497% किया गया।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

