- सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कर्तव्यों व संवैधानिक मूल्यों पर डाला प्रकाश
रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय में गुरुवार को विधि संकाय और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में संविधान गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन और मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक व कुलपति प्रो. सी. जगनाथन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने संविधान को भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व सभ्यतागत विरासत का प्रतिबिंब बताते हुए अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों के पालन, अनुच्छेद 51ए व अनुच्छेद 356 के महत्व, सामाजिक समरसता तथा संविधान के 106 संशोधनों का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए।
प्रो. गोपाल पाठक ने ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक व राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और राष्ट्र के प्रति दायित्वों को याद रखने का आह्वान किया।
प्रो. सी. जगनाथन ने विद्यार्थियों से इंस्टाग्राम, फेसबुक व अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए संविधान से जुड़ी जानकारियां अधिक लोगों तक पहुंचाने और जन-जागरूकता बढ़ाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गगनदीप चड्ढा और धन्यवाद डॉ. सुबीर कुमार ने किया। प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने शुभकामनाएं व बधाई संदेश भेजा। आयोजन में विधि विभाग के विद्यार्थी, शिक्षकगण और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

