Ranchi: अविमय क्लिनिक में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला मुफ्त जांच व परामर्श

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के कचहरी चौक स्थित अविमय क्लिनिक में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

शिविर में मरीजों और आने वाले लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। खासतौर पर ब्लड शुगर और मोटापा को लेकर विशेष परामर्श दिया गया।


क्लिनिक के निदेशक डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया, “आधुनिक जीवनशैली में मोटापा एक गंभीर समस्या बनकर उभर रही है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों को शुरुआती स्टेज में ही रोका जा सकता है।” शिविर में डॉ. विजय कुमार ने चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

कार्यक्रम में कई दवा कंपनी और टोरेंट फार्मा, आईपीसीए लैब्स, सिप्ला लिमिटेड और अलेम्बिक फार्मा के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर में डॉ. विजय कुमार, समीर कुमार, सन्नी कुमार, निपेंद्र कुमार मंडल, संजीत कुमार, राहुल कुमार और सुजीत कुमार सहित क्लिनिक के कर्मचारी विक्रम कुमार, बुद्धदेव नाथ, अंकिता कुमार क्लिनिक के कर्मचारियों ने मरीजों की जांच और व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230