संजय यादव
देवघर। बिहार सरकार के कृषि एवं खान मंत्री विजय कुमार सिन्हा बाबा नगरी देवघर पहुंचे। महादेव का दर्शन पूजन किया। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासनिक भवन ले जाया गया, जहां पर संकल्प कराकर उन्हें बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कराई गई। उन्होंने कहा कि जब बिहार झारखंड एक ही था, तब उनका उपनयन संस्कार यहीं पर हुआ था।
बाबा बैद्यनाथ से मेरी कामना है कि बिहार झारखंड का मान सम्मान बढ़कर अराजकता से मुक्त हो। बिहार का परचम फिर से पूरे देश में लहराकर इसकी सांस्कृतिक विरासत और संस्कार से पूरे देश के लोग गौरवान्वित महसूस करें।
इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मंदिर में पहुंचने से पूर्व शिवगंगा तालाब गए। यहां उन्होंने शिव गंगा के जल से पवित्र होकर बाबा मंदिर पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

