सीएमपीडीआई में ‘सतर्कता जागरुकता सप्ताह’ का शुरू, सीएमडी ने दिलाई शपथ

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई मुख्यालय में 26 अक्टूबर, 2026 से ‘सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2026’ का शुभारंभ हुआ। यह अभियान 1 नवंबर, 2026 तक चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत संस्थान के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह ने कर्मचारियों को ‘सत्यनिष्ठा शपथ’ दिलाकर की गई।

सीएमडी ने इस वर्ष की थीम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय योजना और निर्णय प्रक्रिया के लिए खनन डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बहुत जरूरी है। संस्थागत मजबूती के लिए व्यक्तिगत कार्यों और संगठनात्मक निर्णयों में पारदर्शिता व सत्यनिष्ठा का होना आवश्यक है।

सीवीओ पंकज कुमार ने बताया कि 17 अगस्त से 16 नवंबर, 2026 तक त्रैमासिक निवारक सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अनुबंध श्रमिकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली शुरू करने जैसे कई अहम कदम उठाए गए हैं।

सेल्फी पॉइंट और वॉकथॉन: उद्घाटन समारोह के बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से ‘सेल्फी पॉइन्ट’ का उद्घाटन किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित वॉकथॉन (पैदल मार्च) का नेतृत्व किया।

इस अवसर पर सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी व बीडी) आनंद मोहन, सीएमपीडीआई और सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप         
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *