भारतीय तट की ओर बढ़ रहा अति भीषण चक्रवाती तूफान ‘Arnab’, यहां रेड अलर्ट

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अति भीषण चक्रवाती तूफान ‘Arnab’ तेजी से भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 6 घंटों में 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगभग पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए यह तूफान 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 5:30 बजे उसी क्षेत्र में केंद्रित था।

चक्रवात के आज यानी 27 अक्टूबर) शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रुख करेगा। तूफान 28 अक्टूबर 2026 के सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच (यानम के पास) आंध्र प्रदेश और यानम तटों को पार करेगा।

लैंडफॉल के समय यह अति भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में बना रहेगा। इस दौरान 115 से 125 किमी प्रति घंटा की निरंतर गति से हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 140 किमी प्रति घंटा तक के खतरनाक झोंके ले सकती हैं।

राज्यों में प्रभाव

विशाखापत्तनम, काकीनाडा, बापटला, कृष्णा, गुंटूर और पूर्वी व पश्चिमी गोदावरी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है।

काकीनाडा और यानम तटीय इलाकों में 1.0 से 1.5 मीटर ऊंची खगोलीय ज्वार से अधिक की लहरें निचले क्षेत्रों को जलमग्न कर सकती हैं।

ओडिशा के गंजम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिले में 27 से 29 अक्टूबर के बीच तेज तूफानी हवाओं (60-80 किमी/घंटा) के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

चक्रवात के प्रभाव से 28 से 30 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश (वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र आदि) में बादलों की आवाजाही के साथ 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं और बारिश होने की संभावना है

तटीय और मध्य नमी के कारण 28 से 29 अक्टूबर के दौरान दक्षिणी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है। झारखंड में 28 और 29 अक्‍टूबर को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने के संकेत हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप         
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *