महिला कर्मी ने CIP के प्रधान लिपिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

झारखंड अपराध
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। सीआइपी \CIP| की महिला कर्मी ने अपने ही संस्थान के प्रधान लिपिक चूड़ी टोला कांके निवासी जमील अख्तर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कांके थाना को दी शिकायत में बताया कि रविवार की शाम बिना पूर्व सूचना के जमील उसके क्वार्टर में पहुंचा। उसने बताया कि वह अपने क्वार्टर में अकेले थी।

बातचीत के बाद मुलाकात खत्म करने का संकेत दिया। तब वह बाहर नहीं जाकर उसके शौचालय चला गया। शौचालय से वापस निकल कर जमील महिला के बगल में जाकर बैठ गया। जब उसने विरोध किया, तब जमील उसे जबरन पकड़ लिया। उसने स्वयं को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे नहीं छोड़ा।

जब वह अपने कमरे से बाहर भागने की प्रयास की, तब उसने उसे दोबारा पकड़ लिया। महिला के बार-बार विरोध करने के बाद जमील वहां से चला गया। बताया कि कुछ दिन पूर्व भी कार्यालय से बाहर निकलते समय सीढ़ी के पास भी महिला का बांह पकड़ लिया था।

महिला कर्मी के अनुसार जमील पूर्व में भी कई बार उसके आवास पर आ चुका है। घटना के बाद महिला ने अपने पति, पड़ोसी को आपबीती बतायी। इसके अलावा सीआइपी निदेशक को भी घटना की जानकारी दी। उसका पति बाहर किसी दूसरी जगह कार्यरत है। घटना के बाद से जमील फरार है। पुलिस जमील की तलाश में जुटी है।

निदेशक डॉ बीके चौधरी ने सोमवार को जमील अख्तर से प्रधान लिपिक के पद का प्रभार वापस ले लिया। निदेशक ने जमील को संस्थान में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दिया है। जब तक की पुलिस की कारवाई पूरी नहीं हो जाती है।

इधर, ग्रामीणों ने बताया कि जमील ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर संस्थान के ही नर्सिंग ऑफिसर से दूसरी शादी रचा चुका है। जमील ने घर पर लॉज बना रखा है। सीआइपी में दूसरे राज्यों से नर्सिंग ट्रेनिंग में आने वाली छात्रों को किराये पर रखता है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप         
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *