Horoscope : राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 27 अक्‍टूबर, 2026 का राशिफल

मेष

तरोताजा और तन्दुरुस्त होने की खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अविवाहित और योग्य पात्रों के विवाह संबंधित चर्चा उनके घर परिवार में शुरू की जा सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा बहुत मनमुटाव संभव है, लेकिन अपने प्रिय से उपहार प्राप्त होने की भी संभावना है। आय में वृद्धि होगी।

वृष

बेहद ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। आपकी बुद्धि का एक खास पहलू अचानक विकास के दौर से गुजरेगा। विवाहित जीवन में व्यावहारिक विवाद बना रहेगा। मित्रों और सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकता है। नौकरी का वातावरण अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए सकारात्मक समय है।

मिथुन

स्वास्थ्य की दृष्टि से हालत बहुत खराब रहेगी। अशांत मन और न्यून रोग प्रतिरोधक शक्ति से परेशान रहेंगे। निराशा और परेशानी का अनुभव होगा। आत्मविश्वास के स्तर में कमी आएगी। घर परिवार में लड़ाई झगड़ा होने की आशंका है। प्यार आपसे दूर जा सकता है। वैवाहिक सुख का अभाव रहेगा। नपरिस्थितियां कठिन हो सकती हैं।

कर्क

स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने विचार और मत अपने पास ही रखें। मानसिक स्पष्टता पाने के लिए कुछ समय लगेगा। आपकी मुलाकात किसी निकट और प्रिय व्यक्ति से हो सकती है। दिन परिवार से अपने प्रियतम का परिचय कराने के लिए सर्वोत्तम है। अब तक जितनी कड़ी मेहनत की है, उनका सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।

सिंह

दिन की शुरुआत में स्वास्थ्य के कारण कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जैसे जैसे दिन बीतेगा, ऊर्जा स्तर में सुधार होता जाएगा। कुछ विश्राम करने के बाद खुद को फिर से तरोताजा महसूस करेंगे। चीजों को लेकर बहुत भावुक हो जाएंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। व्यवसायिकों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहेगा।

कन्या

ऊर्जा और नए आशावाद से भरा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य, भोजन और स्वच्छता के विषय में बहुत सतर्क रहेंगे। भावनाएं अति तीव्र, लेकिन नियंत्रित रहेंगी। मित्रों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने या भ्रमण करने के लिए अच्छा दिन है। अच्छा भोजन करेंगे। अच्छे कपड़े पहनेंगे एवं अपने वार्तालाप से दूसरों को प्रभावित करेंगे।

तुला

संभवतः एक नए मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। मित्रतापूर्ण और हंसमुख चित्तवृत्ति में रहेंगे। मित्रों और परिवार के साथ जश्न मनाने का मन करेगा। प्रसन्नता का बोध चरम सीमा पर होगा। सामाजिक हलकों में आप बहुत लोकप्रिय हो जाएंगे। नये घर, संपत्ति या वाहन में निवेश करने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक

स्वास्थ्य के लिए समय सकारात्मक है। अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुंचा सकते हैं। हाल ही में जिस विकट परिस्थिति से गुजर रहे थे, उसका दबाव कम होने की संभावना हैं। रोमांस के अवसर स्पष्ट रूप से मिलेंगें, लेकिन ये प्रणय के क्षण अल्पजीवी होंगें। घर का वातावरण कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण होगा।

धनु

ऊर्जा और नए उत्साह का अनुभव करेंगे। बहुत ही बेहतरीन मूड में हैं। मनोरंजक और मजेदार गतिविधियों में भाग लेने का मन होगा। अपने साथी के साथ काफी जोशीले और स्नेह भरे रिश्ते का आनंद उठाएंगे। परिवार और दोस्तों द्वारा आपके लिए बनाई गई योजना के प्रवाह में बहने का लुत्फ उठा सकते हैं।

मकर

भारी भोजन करने से बचें वरना पेट संबंधी समस्याओं की आशंका है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं चिंता का कारण बन सकती हैं। उदासीनता की प्रवृत्ति बनी रहेगी। शांत रहें और सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाए रखने का प्रयास करें। दूसरों के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए यह अच्छा समय नहीं है।

कुंभ

गर्दन के निचले हिस्से, कंधे और बाहों में दर्द हो सकता है। छोटे भाई-बहनों का स्वास्थ्य भी तनाव का कारण बन सकता है। दिन हताश और निराशाजनक होने की आशंका है। आलोचना के प्रति असामान्य रूप से संवेदनशील रहेंगे। चिड़चिड़ापन रहेगा। कर्ज चुकाने में पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

मीन

दिन स्वास्थ्य और तंदरुस्ती के कार्यक्रम में पूर्णतया परिवर्तन लाने के लिए अनुकूल है। मिजाज सकारात्मक रहेगा। दूसरों पर एक अच्छा प्रभाव बनाने में सफल होंगे। मित्रों के साथ मनाया गया जश्न अत्याधिक आनंदोल्लास बना देगा। अपने काम के लिए मान्यता और पुरस्कार प्राप्त होंगे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *