दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बंगले में रुक सकते हैं आप भी, ये है सुविधा

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। आम लोगों के लिए अच्‍छी खबर। वे दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बंगले में रुक सकते हैं। इस बंगले में कई तरह की सुविधाएं हैं। यहां रुकने वाले समुंद्र का विहंगम दृश्‍य भी देख सकते हैं।

बताते चलें कि बॉलीवुड में काम करने से पहले श्रीदेवी तमिल फिल्मों में हाथ आजमाया। तमिल इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उन्होंने चेन्नई में एक बंगला खरीदा था। इस बंगले में जाह्नवी ने अपना बचपना बिताया है। अब इस बंगले में कोई भी रह सकता है। देश-विदेश से चेन्नई घूमने वाले लोग बंगले में बतौर गेस्ट रह सकते हैं।

दरअसल जाह्नवी कपूर ने दिवंगत मां श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर की झलक फैंस को दिखाई। उन्होंने वहां से जुड़ी अपने बचपन के यादें शेयर की। जाह्नवी कपूर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह घर मेरी मां की विरासत है। हम सभी के जीवन में एक खास चैप्टर का सिंबल है। काम शुरू करने के बाद यह उनकी (श्रीदेवी) पहली बड़ी खरीददारी थी। सच में यह उनकी ‘बेशकीमती प्रॉपर्टी है। जाह्नवी ने बचपन के घर की सबसे प्यारी यादें सुनाते हुए कहा, बड़े होते हुए यह हमेशा हमारे जीवन में एक विषय की तरह था. मेरी मां को बीच बहुत पसंद था।

जाह्नवी ने कहा कि यहां बहुत अच्छी ऊर्जा है। हमने इस घर में कई यादें बनाई हैं। एक अमेजिंग व्यू, समुद्र तट तक पहुंच और आराम करने के साथ रहने के लिए यह एक अच्छी जगह है। एयरबीएनबी प्रॉपर्टी में आने वाले गेस्ट साउथ इंडियन फूड को एन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही, समुद्र के व्यू के साथ योग प्रैक्टिस कर सकते हैं। यह 12 मई से रेंट के लिए उपलब्ध होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *