Jharkhand : ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री के पीएस के नौकर के घर में मिला 30 करोड़, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। लोकसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्‍य की राजधानी रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस क्रम में झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के नौकर के घर से करीब 30 करोड़ रुपये मिले हैं। इसकी गिनती करने के लिए मशीन मंगाई गई है।

ईडी ने वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के नौकर के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया था।

नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है। इसका वीडियो भी ईडी की ओर से जारी किया गया है। कई लोग को घर में नोटों का अंबार देखकर हैरानी हो रही है। यहां बैग, सूटकेस और पॉलिथीन में भरकर नोटों की गड्डी रखी गई थी।

ये है वीडियो

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8