Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 6 मई, 2024

मेष

जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। नए व्यावसायिक अनुबंध होंगे। अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे।

वृष

यश प्राप्ति के योग हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी। अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे।

मिथुन

पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें। कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें।

कर्क

किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं। अपने वाक् चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

सिंह

अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

कन्या

सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृद्धि होगी। सेहत का ख्‍याल रखें।

तुला

सेहत ठीक नहीं रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा। किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक

भय का वातावरण बनेगा। यात्रादि से लाभ होगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे। क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जायेंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है।

धनु

आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति हानिकारक रहेगी। कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सब को साथ में लेकर चलें।

मकर

गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। संतान के किये कार्य मन को सुख देंगे।

कुंभ

राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। जीवनशैली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा। भूमि-भवन से संबंधित निवेश कर सकते हैं।

मीन

पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जिद नहीं करें। परिजनों की बात मानें, लाभ होगा। घर की साफ-सफाई करने में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें। सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *