रांची। झारखंड सरकार ने उत्कर्ष गुप्ता को माध्यमिक शिक्षा निदेशक का प्रभार सौंपा है। इसके साथ ही पिछले दिनों बदले गए कई आईएएस की पोस्टिंग रद्द कर दी गई है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया।
अबु बकर सिद्दीख पी कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव के पद पर यथावत बने रहेंगे। उनका 5 मार्च को तबादला किया गया था। उन्हें खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित करते हुए अध्यक्ष, झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उसे विलोपित कर दिया गया।
उद्योग विभाग के सचिव (अतिरिक्त प्रभार-खान आयुक्त, झारखण्ड) जितेन्द्र कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव (खान एवं भूतत्व विभाग) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अध्यक्ष, झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड और खान आयुक्त के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पूर्व में उन्हें कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का सचिव बनाया गया था।
पशुपालन निदेशक के पद पर पदस्थापित श्रीमती किरण कुमारी पासी अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उत्पाद आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेगी।
बोकारो उपायुक्त के पद पर पदस्थापित श्रीमती जाधव विजया नारायण राव अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ क्षेत्रीय निदेशक, जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र के अतिरिक्त प्रभार में रहेगी।
निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी) के पद पर पदस्थापित उत्कर्ष गुप्ता अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) के अतिरिक्त प्रभार में रहेगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8