लापता व्यक्ति का शव बरामद, लाश जब्‍त कर जांच में जुटी पुलिस

अपराध झारखंड
Spread the love

गुमला। जारी थाना अंतर्गत जरडा पंचायत स्थित गोरियाडिप्पा गांव के गढ़गढ़  ताला में सड़ी गली लाश बरामद की गई। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के मनोरा थाना क्षेत्र लुखी निवासी बिलियन कवर (40 वर्ष) के रूप में की गई। वह बीते 12 दिन से लापता था।

मृतक की पत्नी रजनी कवर ने बताया कि उसका पति पिछले 12 दिनों से लापता था। उसकी गमशुदगी को लेकर 12 मार्च को डुमरी थाने में आवेदन दि‍या गया था। उसकी खोजबीन भी परिवार द्वारा की जा रही थी।

गांव के बच्चों ने देखा कि कोई ब्यक्ति मरा पड़ा है। इसकी जानकारी बच्चों ने ग्रामीणों को दी। फिर, ग्रामीणों ने जारी थाने को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही जारी थानेदार आदित्य कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की जानकारी ली। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए गुमला भेज दिया।

बताते चले कि मृतक के दोनों हाथ नहीं हैं। ग्रामीणों को अनुसार मृतक के दोनों हाथों को किसी जंगली जानवरों ने गायब कर दिया है। मृतक के 4 बच्चे हैं। थानेदार आदित्य कुमार ने बताया कि पत्नी के अनुसार मृतक की दिमागी हालात ठीक नहीं थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8