लोकसभा की तर्ज मिशन ब्लू फांउडेशन ने किया ‘शून्यकाल 2.0 द जीरो ऑवर’

झारखंड
Spread the love

रांची। मिशन ब्लू फांउडेशन के तत्‍वावधान में लोकसभा की तर्ज पर दो दिवसीय ‘शून्यकाल 2.0 द जीरो ऑवर’ का आयोजन किया गया। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में बाल श्रम (उन्मूलन) विधेयक 2024 को पेश किया गया। इसे बहुमत से पास किया गया। बिल को पेश करने के बाद पर इस पर पक्ष और विपक्ष ने खुलकर चर्चा की। इस दौरान बिल पर तीखी बहस भी हुई। पक्ष और विपक्ष की भूमिका विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लेते हुए अपनी बातों को रखा।

कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद समीर उरांव ने किया। उन्होंने छात्रों को संसदीय कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि यह मंच उनके लिए सार्थक साबित होगा, जो राजनीति में आना चाहते हैं। यह अच्छा प्रयास है। अनुशासन में रहकर लोकसभा, राज्यसभा या विधानसभा चलनी चाहिए। सांसद ने लोकसभा स्पीकर के रूप में कार्यवाही का संचालन किया। इसके पहले राष्ट्रपति के रूप में बीएसएनएल के जीएम उमेश प्रसाद साह ने संबोधित किया।

वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्रा ने लोकसभा और विधानसभा की कार्यप्रणाली को समझाया। शून्यकाल के बारीकियों के बारे में भी बताया। उन्होंने एक्ट और बिल के अंतर को भी समझाया। कहा कि जीरो ऑवर में बिल पर चर्चा नहीं हो सकती है। वहीं, शून्यकाल में सिर्फ सवाल पूछे जाते हैं। लोकसभा में शून्यकाल एक घंटे और झारखंड विधानसभा में 15 मिनट का होता है।

यूनिसेफ के ओमकार त्रिपाठी ने स्पीकर की भूमिका निभाते हुए सदन का संचालन किया। दूसरे सत्र में वरिष्ठ पत्रकार आंनद मोहन ने सदन का संचालन करते हुए बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम पर खुल कर चर्चा कराई। इसके अलावा कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव, कुमार राजा, रोमित नारायण सिंह ने भी सदन के स्पीकर के रूप में कार्यवाही को बढ़ाते हुए बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम चर्चा कराई।

इस दौरान प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने अपनी बातों को मजबूती से रखा। मौके पर मिशन ब्लू फांउडेशन के पंकज सोनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मंजीत सिंह, मेरी स्टेला माइकल, प्राची नारायण, मनीष पाठक, देवकी पवार समेत अन्य लोग मौजूद थे। मंच संचालन मारिया एंथोनी ने किया। कार्यक्रम का समापन रविवार को होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।