श्री श्री महावीर मंडल कांके प्रखंड के अध्यक्ष बने शालीग्राम महतो

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। श्री श्री महावीर मंडल कांके प्रखंड की बैठक संस्थापक मदन कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमेटी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से मुख्य संयोजक अशोक गोप, महेश कुमार मनीष, संयोजक गौरी शंकर महतो, उनिल महतो, मिथिलेश तिवारी, सुरेश बैठा, मुख्य संरक्षक पंकज सिंह, चन्दन बैठा को बनाया गया।

संरक्षक अशोक कुमार महतो, बिनोद साहू, अर्जुन मुंडा, सुखलाल चौधरी, बालचन्द मुंडा, सीताराम मुंडा, मनोज सिंह, संजू दुबे, अध्यक्ष शालीग्राम महतो, कार्यकारी अध्यक्ष ललीन्द्र महतो, उपाध्यक्ष राधा नायक, रमेश महतो, निलेश मिश्रा, भोला महतो, मनीष महतो, दिलीप बैठा बनाए गए।

महासचिव मनोज कुमार महतो, सूरज महतो, जलेश महतो, सूरज लिण्डा,  सचिव बिनोद कुमार महतो, उपसचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार महतो, प्रचार मंत्री हीरा लोहरा, पूजा प्रभारी सुभाष द्विवेदी, अखाड़ा प्रभारी तरुण वर्मा, जोगेन्द्र, मीडिया प्रभारी सुनील गुप्ता और रिंकू बनाए गए।

अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता 27 मार्च को

श्री श्री महावीर मंडल कांके प्रखंड के तत्वावधान में 27 मार्च को झारखंड स्तरीय अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजन किया गया है। इसमें रांची जिला सहित बंगाल, छत्तीसगढ़ के दर्जनों महावीर मंडल भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।