जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह कल, मोमेंटो का अनावरण

झारखंड
Spread the love

  • समारोह के मुख्य अतिथि होंगे वित्‍त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव
  • खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को किया जायेगा सम्मानित

रांची। उम्मीद फाउंडेशन की ओर से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जंयती पर 3 जनवरी, 2024 को जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में विभिन्न खेल से जुडे़ खिलाड़ियों, कोच, खेल को प्रोत्साहित करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव, सचिव निरंजन भारती, खेल प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलखो ने मीडिया को दी।

मोमेंटो का अनावरण किया गया

इस अवसर पर झारखंड का सर्वोत्तम खेल पुरस्कार ‘जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार’ मोमेंटो का अनावरण जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समिति के द्वारा किया गया। मौके पर अध्‍यक्ष ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 3 जनवरी को हॉकी के भगवान की जयंती पर उम्मीद फाउंडेशन के तत्वावधान में पुरस्‍कार वितरण किया जाता है। पुरस्कार का उद्देश्य मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जीवन गाथा को जन जन तक पहुंचना और असाधारण खेल से विश्व पटल पर राज्य, देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को समाज के भीतर गौरवशाली सम्मान दिलाना है।

वित्त मंत्री पुरस्‍कार प्रदान करेंगे

सर्वोत्तम खेल पुरस्कार समारोह में राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा खिलाड़ियों, कोचों और खेल से जुड़े संगठनों को खेल विकास, झारखंड और राज्‍य से बाहर निकलकर राष्ट्रीय अंतरष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र मे शानदार और सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

दोपहर 2 बजे से होगा कार्यक्रम

रांची के कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ के मयूरी हॉल में दोपहर 2 बजे से पुरस्कार समारोह प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में राज्यभर के खिलाड़ियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

उपस्थित रहने पर मिलेगा पुरस्कार

महासचिव निरंजन भारती ने बताया कि जो पुरस्कार विजेता खिलाड़ी समारोह में उपस्थित रहेंगे, उन्हें ही पुरस्कार दिया जायेग। खिलाड़ियों के किसी भी प्रतिनिधि को पुरस्कृत नहीं किया जायेगा। खेल प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा ने बताया कि इस वर्ष महेंद्र सिंह धोनी समेत झारखंड के कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों में अपने खेल के माध्यम से झारखंड का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ी शामिल है। इसके अलावा खिलाड़ियों के हुनर को तराशने वाले कोच और संस्थाओं को भी सम्मानित किया जायेगा।

छह कैटेगरी में दिया जाएगा पुरस्‍कार

प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलखो ने बताया कि इस वर्ष छह कैटेगरी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा, इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरू सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरू द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल है।

यहां पढ़ें सीधे खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।