indian-railway

दो ट्र‍िप चलेगी हटिया-क‍टक परीक्षा स्पेशल ट्रेन, जान ले टाइम टेबल

झारखंड
Spread the love

रांची। रेल मंत्रालय ने रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह दो ट्रिप चलेगी। इसके टाइम टेबल की घोषणा कर दी गई है।

ट्रेन संख्या 08046 हटिया-कटक रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा स्पेशल 22 अगस्‍त (सोमवार) और 24 अगस्‍त, 2022 (बुधवार) को हटिया से चलेगी।

ट्रेन हटिया से 16:50 बजे खुलेगी। राउरकेला आगमन 20:50 बजे प्रस्थान 20:55 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 22:45 बजे प्रस्थान 22:50 बजे, सम्बलपुर सिटी आगमन 23:40 बजे प्रस्थान 23:50 बजे, अंगुल आगमन  02:30 बजे प्रस्थान 02:35 बजे, ढ़ेंकानाल आगमन 03:35 बजे प्रस्थान 03:40 बजे एवं कटक आगमन 05:15 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08045 कटक-हटिया रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा स्पेशल 23 अगस्‍त (मंगलवार) और 25 अगस्‍त, 2022 (गुरुवार) को कटक से खुलेगी।

ट्रेन कटक से 21:40 बजे खुलेगी। ढ़ेंकानाल आगमन 22:20 बजे प्रस्थान 22:25, अंगुल आगमन 23:25 बजे प्रस्थान 23:27 बजे, सम्बलपुर सिटी आगमन 03:20 बजे प्रस्थान 03:27, झारसुगुड़ा आगमन 04:55 बजे प्रस्थान 05:00 बजे, राउरकेला आगमन 06:30 बजे प्रस्थान 06:35 बजे एवं हटिया आगमन 10:00 बजे होगा।

इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 5 कोच, द्वितीय श्रेणी चेयरकार के 3 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 4 कोच और वातानुकूलित 3-टियर के 2 कोच यानी 16 कोच होंगे।