SBU : इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर विज्ञान संकाय ने किया फ्रेशर डे

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर विज्ञान संकाय ने फ्रेशर डे ‘आरंभ महोत्सव 2023’ का आयोजन 8 नवंबर, 2023 को किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम को अनुशासन पूर्ण तरह से चलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा है कि सरला बिरला विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का प्रयास होता है। विश्‍वविद्यालय का प्रयास है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो। डॉ प्रदीप वर्मा ने प्रोफेसर बी सामान्ता को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

प्रोफेसर एसबी डांडीन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन भी जरूरी है। हालांकि हमें अपने लक्ष्य को नहीं भूलना चाहिए। उसके लिए सतत प्रयास करना चाहिए।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान ‘मिस्टर और मिस आरंभ’ का चुनाव भी कई राउंड की प्रतियोगिता के बाद किया गया। इसमें इंट्रोडक्शन, कम्युनिकेशन, रिंकल्स, पर्सनालिटी, प्रोजेस ऑफ़ माइंड, क्रिएटिविटी राउंड आदि शामिल थे।   ‘मिस्टर आरंभ’ संयुक्त रूप से सुमेध उपाध्याय और जीतन कुमार शंरखेल चुने गये। इसी तरह ‘मिस आरंभ’ संयुक्त रूप से रुपाली कुमारी और मनीषा कुमारी बनीं। इस उत्सव पर विद्यार्थियों ने खूब मस्ती की।

इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो बी सामान्ता ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित कि‍या। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।