प्रियंका गांधी वाड्रा कल झारखंड दौरे पर, गोड्डा और रांची में करेंगी जनसभा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में तीसरे और चौथे चरण के लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा झारखंड दौरे पर आने वाली हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा रांची और गोड्डा में जनसभा को संबोधित करेंगी। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22 मई को प्रियंका गांधी गोड्डा के मेला मैदान में सुबह 10:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी गोड्डा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में वोट मांगने के लिए आने वाली है। उसके बाद वह रांची के हाई टेंशन मैदान, लोवाडीह नामकुम में दोपहर 1:00 बजे से आम सभा को संबेधित करेंगी।

इस जनसभा में प्रियंका गांधी के अलावा झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झामुमो नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शामिल होंगी। रांची में प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी।