रेव पार्टी में पुलिस ने मारी रेड, बिग बॉस विनर एल्विश यादव भी फंसे, 5 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। बड़ी खबर नोएडा से आ रही है, जहां रेव पार्टी में बिग बॉस विनर एल्विश यादव बुरी तरह फंस गए हैं। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में चल रही एक रेव पार्टी में रेड मारी, जहां 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

रेड के दौरान पुलिस ने 5 कोबरा बरामद किए। इसके साथ ही सांप का जहर भी मिला। जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की, तो इसमें बिग बॉस विजेता एल्विश यादव का भी नाम सामने आया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एल्विश के खिलाफ भी FIR दर्ज की।

जानकारी के मुताबिक, एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस को यह शिकायत दी थी। हालांकि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  बताते चलें कि,  सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एफआईआर कराई है।

उन्होंने बताया कि यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा के फार्म हाउस में अन्य यूट्यूबर के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। इसके अलावा वह गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराते हैं। जिनमें विदेशी युवतियों को बुलाकर स्नेक वेनम व नशीले पदार्थों का सेवन कराया जाता है।  

वहीं जांच में पता चला है कि एल्विश ने राहुल नामक एजेंट का नंबर दिया और उनका नाम लेकर बात करने के लिए कहा। मुखबिर ने राहुल से संपर्क करके पार्टी आयोजित करने के लिए बुलाया। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी।

दो नवंबर को सेक्टर-51 स्थित सेवरोन बैंक्वेट हॉल में आरोपित प्रतिबंधित सांप लेकर पहुंच गए। उसी दौरान वन विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया। जिनकी पहचान दिल्ली के राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के रूप में हुई। एल्विश यादव समेत 6 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।