दामोदर भैरवी तट पर गंगा महाआरती 27 नवंबर को, जुटेंगे कई गायक

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

  • तैयारी को लेकर मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति के सदस्यों ने लिया जायजा

प्रिंस वर्मा

रामगढ़। मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति के तत्वावधान में 27 नवंबर को प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र के दामोदर भैरवी तट पर गंगा महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी अंतिम चरण पर है। तैयारी का जायज़ा लेने मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव जयसवाल समेत कमेटी के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

महाआरती से पूर्व भजन संध्या

अध्‍यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया था। इस वर्ष ओर भी भव्य गंगा महाआरती का सफल आयोजन होगा। तैयारी को लेकर समिति के सभी पदधारी लगे हुए है। इस वर्ष का कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है। इसमें कई वीवीआईपी और वीआईपी शामिल होंगे। गंगा महाआरती से पूर्व भजन संध्या भी होगा। इसमे कई सुप्रसिद्ध गायक भी पहुंचेंगे। आरती के बाद भोग वितरण का भी कार्यक्रम रखा गया है।

मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति के संरक्षक सह रजरप्पा मंदिर के वरिष्ट पुजारी अजय पंडा ने कहा की पिछले वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन ग्रहण लगा हुआ था। इस वर्ष काफी अच्छा संयोग बन रहा है। ऐसे पवित्र दिन में समिति द्वारा आयोजित हो रही गंगा महाआरती काफी अदभुत है।

बनारस की तर्ज पर महाआरती

ज्ञात हो कि विगत वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया था। इसमे बनारस से आए आचार्यों की टीम ने आरती की थी। कई वीआईपी अतिथि भी शामिल हुए थे।

मौके पर रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक ललन सिंह, समिति के सचिव संतोष तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रीतम झा, प्रदीप महतो, बबली सिंह, सूरज वर्मा, सुमित सिंह, महेश महतो, सोनू सोनी, विनीत यादव, राहुल पासवान, गोलू कुमार, सहित कई लोग मौजूद थे।

शामिल होंगे कई गायक

इस बार होने वाली गंगा महाआरती में देश की प्रसिद्ध गायिका अदिति राज, जीटीवी सारेगामा पा फेम शालिनी दुबे, झॉलीवुड गायक मनवीर नायक, झॉलीवुड़ गायिका बरखा, झॉलीवुड के सुपरस्टार रोहित आरके शामिल होंगे। झांकी भी प्रस्तुति किया जाएगा। आरती से पूर्व रजरप्पा मंदिर न्यास समिति द्वारा भैरवी नदी के तट पर पूजन कार्यक्रम किया जायेगा। कार्यक्रम में कई विधायक भी शामिल होंगे

यहां सीधे पढ़ सकते हैं अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।