विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : नीरज चोपड़ा ने जीता स्‍वर्ण पदक

खेल दुनिया
Spread the love

बुडापेस्ट। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2023 में नीरज चोपड़ा ने भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्‍होंने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो किया। स्‍वर्ण पदक जीतने पर उन्‍हें काफी लोगों ने बधाई दी।

चैम्‍प‍ियशनशिप में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.32 मीटर थ्रो किया। वह नीरज के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद हरियाणा के पानीपत में नीरज चोपड़ा के आवास पर जश्न शुरू हुआ।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि सिर्फ वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ही नहीं, नीरज चोपड़ा ने कई अन्य चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता है। एथलेटिक्स के क्षेत्र में यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नीरज को बधाई दी। कहा कि यह खुशी की बात है कि भारत कई क्षेत्रों में चैम्पियन की भूमिका निभा रहा है और आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीता। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले एथलीट हैं।

नीरज के पिता सतीश कुमार ने कहा कि यह हमारे पूरे हिंदुस्तान के लिए खुशी का दिन है कि विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हम लोगों ने स्वर्ण पदक जीता। यह आज पूरे देश की जीत है। हमें उम्मीद थी की वह बेहतर प्रदर्शन करेगा। वह उस पर खड़ा उतरा है।