Fact Check : गाड़ी की टंकी में पेट्रोल फूल कराने से हो सकता है विस्‍फोट, जानें

पोस्टमार्टम देश नई दिल्ली
Spread the love

Fact Check : गर्मी बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

बढ़ती जा रही गर्मी के बीच एक मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि यह इंडियन ऑयल द्वारा जारी किया गया है।

इस मैसेज में सलाह दी गई है कि बढ़ते तापमान के कारण गाड़ी में अधिकतम सीमा तक पेट्रोल नहीं भरवाएं।

इस मैसेज में चेतावनी दी गई है कि फ्यूल टैंक में विस्‍फोट हो सकता है। अपनी गाड़ी में ईंधन आधा टैंक भरे। हवा के लिए जगह छोड़ें।

मैसेज में यह भी कहा गया है कि इस सप्‍ताह 5 विस्‍फोट दुर्घटनाएं सर्वाधिक पेट्रोल भरवाने के कारण हुई है।

इस मैसेज का PIB ने Fact Check किया है। इसमें यह बात उभरकर सामने आई है कि यह खबर फर्जी है।

इंडियन ऑयल ने ऐसी कोई चेतावनी नहीं दी है। अधिकतम सीमा तक वाहनों में ईंधन भरना पूरी तरह से सुरक्षित है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8