KKR : कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद रिंकु सिंह के साथ ऐसे मना जश्‍न, देखें वीडियो

मुंबई खेल देश
Spread the love

मुंबई। रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया था। कोलकाता को जीत के लिए आखिरी ओवर में 29 रनों की जरूरत थी।

तब रिंकु सिंह ने बैटिंग कर रहे थे। उसने आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी। जीत के बाद जमकर जश्‍न मनाया गया।

गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रनों का लक्ष्य कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया था। इसके जवाब में केकेआर ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच का आखिरी ओवर काफी रोमांचक था। टीम के लिए रिंकु सिंह ने 21 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। उन्होंने कुल छह छक्के लगाए।

रिंकु सिंह काफी गरीब परिवार से आते हैं। उसके पिता सिलिंडर डिलीवरी का काम करते हैं।

भाई ऑटो रिक्शा चलाता है। रिंकु ने ख़ुद दूसरों के घर में पोछा लगाने तक का काम किया। उसने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया।

मैच के बाद रिंकू सिंह भावुक हो गए। उसने कहा, ‘मेरे पिता ने बहुत संघर्ष किया। मैं एक किसान परिवार से आता हूं। हर गेंद जो मैंने मैदान से बाहर फेंकी, वह उन लोगों को समर्पित थी जिन्होंने मेरे लिए इतना बलिदान दिया।’

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।