झारखंड के सीएम से मिले Coal India के भावी चेयरमैन पीएम प्रसाद

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कोल इंडिया (Coal India) के भावी चेयरमैन पीएम प्रसाद 12 जून को मिले। वर्तमान में वह सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हैं।

मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘THE EARNED LIFE’ पुस्तक सप्रेम भेंट की। मौके पर मुख्यमंत्री ने पीएम प्रसाद को कोल इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जानकारी हो कि वर्तमान कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। पीएम प्रसाद 1 जुलाई को कोल इंडिया चेयरमैन का पद संभालेंगे।

झारखंड में कोल इंडिया की तीन सहायक कंपनियों का मुख्‍यालय है। इसमें दो उत्‍पादक कंपनी सीसीएल और बीसीसीएल है। सीएमपीडीआई का मुख्‍यालय भी रांची में है। इसी तरह ईसीएल की कई खदानें झारखंड हैं।