jharkhand

Jharkhand : कैबिनेट की बैठक 17 अप्रैल को, होंगे कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड (Jharkhand) कैबिनेट की बैठक 17 अप्रैल को अपराह्न 4 बजे से होगी। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 17 अप्रैल, 2023 को अपराह्न 4 बजे से होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।

इस बार की कैबिनेट में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का निर्णय लिया जा सकता है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पहले ही बढ़ा चुकी है। उसी अनुरूप राज्‍यों में भी इसे बढ़ाया जाना है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।