समुद्र में रेव पार्टी : अभिनेता शाहरूख के बेटे सहित 8 लोगों से हो रही पूछताछ

देश मुख्य समाचार मुंबई
Spread the love

मुंबई। समुद्र में रेव पार्टी में की गई छापेमारी के सिलसिले में अभिनेता शाखरूख खान के बेटे सहित 8 लोगों से पूछताछ की जा रही है। मुंबई एनसीबी ने यह जानकारी दी है। इस पार्टी में 600 हाईप्रोफाइल लोग सवार थे। पार्टी का टिकट दो लाख रुपये तक था। एनसीबी ने छापेमारी कर 13 लोगों को हिरासत में लिखा है।

मुंबई एनसीबी समीर वानखेड़े ने बताया कि मुंबई तट पर एक क्रूज पर एक कथित रेव पार्टी में छापेमारी के सिलसिले में आठ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसमें आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा शामिल हैं।

एनसीबी प्रमुख एसएन प्रधान ने बताया कि छापेमारी दो सप्ताह तक चली जांच का परिणाम है। हमने खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई की। इसमें कुछ बॉलीवुड लिंक की संलिप्तता सामने आई है।

जानकारी हो कि मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में रेव पार्टी चल रही थी। एनसीबी ने छापेमारी कर 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों के अलावा 600 हाईप्रोफाइल लोग भी पार्टी में शामिल थे। इसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी थे।

रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी में कोकीन, हशीश, एमडीएमए व मेफेड्रीन जैसे ड्रग्स बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार एनसीबी की बीच समुद्र में जहाज पर इस तरह की पहली छापेमारी है।