यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, ये ट्रेनें रहेगी रद्द, इनके बदल जाएंगे नंबर

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें। अलीपुर द्वार मंडल के कोलिग्राम-गुमानी हाट सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। इसके कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी जाएगी।

ट्रेन संख्या 05662 कामाख्या-रांची स्पेशल ट्रेन यात्रा प्रारंभ 05 अक्‍टूबर, 2021 को कामाख्या से रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 05661 रांची-कामाख्या स्पेशल ट्रेन यात्रा प्रारम्भ 06 अक्‍टूबर, 2021 को रांची से रद्द रहेगी।

रांची रेल मंड से वर्तमान में चलने वाली ट्रेनों की ट्रेन संख्या 07 फरवरी, 2022 से बदल जाएगी।

राउरकेला-जयनगर स्पेशल ट्रेन की संख्‍या 08605 की जगह 08105 होगी।

जयनगर-राउरकेला स्पेशल ट्रेन की संख्‍या 08606 की जगह 08106 होगी।