सिंघु बॉर्डर हत्या मामले में तीनों आरोपियों ने जुर्म कबूला, 6 दिन की पुलिस रिमांड में भेजे गए

अन्य राज्य अपराध देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। सिंघु बॉर्डर हत्या मामले में 3 आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। सोनीपत क्राइम ब्रांच ने 3 मुख्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। मांग की गई थी कि इनकी 14 दिन की पुलिस रिमांड दी जाए।

अब कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। 14 दिन की तो नहीं, लेकिन तीनों आरोपियों को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। तीन आरोपियों का नाम नारायण सिंह, भगवंत सिंह व गोविंद प्रीत सिंह है। कोर्ट में उन्होंने कबूला है कि लखबीर सिंह की हत्या की थी। वहीं ये भी बताया गया था कि ये तीनों एक-दूसरे को नाम से नहीं जानते हैं। इनकी पहले से कोई जान-पहचान भी नहीं है।

ये सिर्फ एक-दूसरे को चेहरे के जरिए पहचान पाते हैं कोर्ट में ये भी बताया गया कि नारायण सिंह ने पहले मृत लखबीर के हाथ काटे थे, इसके बाद भगवंत सिंह और गोविंद प्रीत सिंह ने उसके शव को लटका दिया था। पुलिस ने मांग की थी कि केस की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें सभी आरोपियों की 14 दिन की रिमांड चाहिए। वे आगे की जांच में इन तीनों का सहयोग चाहते थे। अभी के लिए सिविल जज जूनियर डिविजन किमी सिंगला की कोर्ट ने आरोपियों की सिर्फ 6 दिन की पुलिस रिमांड दी है।

आदेश देते समय ये भी कहा गया कि आरोपियों का रोज मेडिकल चेकअप करवाया जाएगा, वहीं इसकी डीडी में एंट्री भी नियमित रूप से की जाएगी। लखबीर सिंह सरबलोह ग्रंथ के साथ पाया गया। इसपर एक निहंग सिख ने आपत्ति जताई और उससे सवाल पूछा। इस मुद्दे पर ही बहस शुरू हो गई और लखबीर को जान से मार दिया गया। पहले उसके हाथ काटे गए और बाद में पैर भी काट दिए गए।