सावन सिंधारा में लहरिया थीम पर झूमी मारवाड़ी मंच की महिलाएं

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने सावन सिंधारा उत्सव का आयोजन रांची के कांके रोड स्थित बैकयार्ड  रेस्‍तरां में किया। मंच की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया कि इसमें सेल्फी कॉर्नर, गोटापत्ती से शृंगारित हॉल में लहरिया थीम पर सदस्यों ने कई रोचक एवं मनोरंजक गेम्स में भाग लिया।

ये भी पढ़े : रांची के साइक्लोपीडिया ग्रुप ने पूरी की मनाली से लेह की साईकिल यात्रा

मुख्य अतिथि 2019 की मिस झारखंड सिमरन बरनवल थी। उन्‍होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें भाग लेने के लिए ग्रीन और रेड रंग के कपड़े का थीम था। कार्यक्रम की संयोजिका विनीता सिंघानिया, पूजा सरावगी एवं अनिता सोमानी थीं।

इस अवसर पर मंच की सचिव श्वेता भाला ने कहा कि इससे समाज की महिलाओं में एकजुटता आती है। मनोरंजन के साथ मेलमिलाप भी हो जाता है। विजेताओं के अलावा भी कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मौके पर संस्थापक अध्यक्ष सुमिता लाठ, वर्तमान अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव श्वेता भाला, कोषाध्यक्ष विनीता सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष विनीता बियानी, पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान, पूर्व अध्यक्ष कंचन सोमानी, पूर्व अध्यक्ष मीना टाईवाला, अमृतधारा प्रभारी कविता सोमानी एवं रितु पोद्दार आदि उपस्थित थीं। यह जाकारी मीडिया प्रभारी पूजा सरावगी ने दी।