इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ के अध्‍यक्ष राणा और महामंत्री बनें संतोष

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। जिले के गोमिया आइईल स्थित इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ (इंटक) के पदधारियों की बैठक कार्यालय में शुक्रवार को हुई। इसमें बेरमो विधायक व इंटक के वरीय नेता कुमार जयमंगल सिंह, गोमिया प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय और बेरमो प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रमोद सिंह भी उपस्थित थे। इस दौरान संघ का नए सिरे से गठन किया गया।

अध्यक्ष राणा संग्राम सिंह। कार्यकारी अध्यक्ष जयमंगल सिंह (विधायक)। उपाध्यक्ष करण सिंह राठौर, राजेश गोस्वामी व प्रमोद सिंह। महामंत्री संतोष कुमार राम। संयुक्‍त सचिव मौज आलम। सचिव मोहम्मद रौअफ। सहायक सचिव विजय महतो, संजय कुमार सिंह व मोहम्मद वसीम राही। कोषाध्यक्ष प्रभाकर प्रसाद। संगठन सचिव दिलीप सिंह, राजेश नायक, महेंद्र प्रकाश विवेक, कुंदन लाल, सत्येंद्र सिंह बनाये गये।

कार्यकारिणी सदस्य (आइईएस) अशोक कुमार, शंकर नायक, नागेश्वर यादव, प्रवीण चांद, मिलन प्रजापति, रविंद्र कुमार सिंह, मुबारक अली, शारदानंद चौहान, मोहम्मद फिरोज अहमद, रवि कुमार सिंह, जुल्फीकार अंसारी, (पीई) के सुनील कुमार, दीनाराम हांसदा, विजय कुमार सिंह, राकेश यादव, राजीव कुमार, अमित कुमार, अरविंद मुर्मू, मंटू यादव, अशोक यादव, नरेश मरांडी, रितेश यादव व विजय नायक चुने गए।

इस दौरान विधायक ने कहा कि संघ को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा। संघ मजबूत होगा तो स्थानीय औद्योगिक प्रतिष्ठान में मजदूरों की हर मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा कि अगले माह वह आइईएल प्रबंधन के साथ मजदूरों की समस्याओं को लेकर वार्ता करेंगे। उनका वाजिब हक दिलाने का प्रयास किया जाएगा। संघ के नव मनोनीत पदधारी एवं सदस्यों की सूची स्थानीय आइईएल  प्रबंधक को सौंप दी गई।