मातृ दिवस पर ब्रिजफोर्ड स्‍कूल में ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। मातृ दिवस पर रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने ऑनलाइन के माध्यम से अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त की। यह साबित कि‍या कि यह दिन मां को समर्पित है।

बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर-सुंदर कार्ड बनाकर अपनी मां को सम्मानित किया। कुछ बच्चों ने अपनी मां को अपने हाथों से बनाया kr ताज पहनाया। कुछ बच्चों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि मातृत्व की छाया में मां ना केवल अपने बच्चों को सहेजती है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर उसका सहारा बन जाती है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गुंजन भसीन ने कहा कि हमें मां को सिर्फ खुश रखना ही नहीं चाहिए, बल्कि उनकी आज्ञा का पालन भी करना चाहिए। मां और ईश्वर दोनों एक ही है।