गोस्सनर कॉलेज में उत्साह पूर्वक मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। गोस्सनर कॉलेज परिसर में विश्व आदिवासी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राइट.रेवरेन. बिशप पावल लुगुन (नॉर्थ/वेस्ट) थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, भाषा और कला अत्यंत प्राचीन है, जिसकी कोई समय सीमा निर्धारित नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। इसी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए यूएन द्वारा प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। आदिवासी समुदायों का प्रकृति और पर्यावरण के साथ बहुत गहरा संबंध रहा है। उन्होंने पीढ़ियों से अपनी परंपराओं, लोककला, लोकगीत, नृत्य, भाषा और सामाजिक रीति-रिवाजों को सुरक्षित रखा है।

प्राचार्या इलानी पूर्ति ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति, परंपराओं और भाषाओं को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और विरासत को समझने एवं उसे आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. दिव्या कोंगाड़ी द्वारा प्रार्थना के साथ हुई। डॉ. मीना तिर्की ने सांस्कृतिक समिति की ओर से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। प्रो. महिमा गोल्डन ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन प्रो.एंजेल और प्रो.आदित्य ने किया। धन्यवाद हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. आशा रानी केरकेट्टा ने किया।

कार्यक्रम में जनजातीय गीत प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में कुड़ुख, हो-मुंडारी और उरांव संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। 

प्रतियोगिताओं के विजेता

समूह गीत
प्रथम :  नैंसी एंजेल एवं समूह
द्वितीय : दखलता एवं समूह

समूह नृत्य
प्रथम : जियोग्राफी विभाग
द्वितीय : नविका किस्पोट्टा एवं समूह
तृतीय : संजना गगराई एवं समूह

हिंदी भाषण
प्रथम :  अंबाश्री रमन
द्वितीय : प्रीति कच्छप
तृतीय : आदर्श

क्षेत्रीय भाषा भाषण
प्रथम :  अर्शिया कुजूर (कुड़ुख)
द्वितीय : सुनिधि तुंतिया (हो)

अंग्रेजी भाषण
प्रथम : अदिति सौम्या
द्वितीय : सोनू हेम्ब्रम
तृतीय : श्रेया कुमारी

चित्रकला
प्रथम : सूरज कुमार टोप्पो एवं प्रतिमा कुमारीद्वितीय : मेघा मिंज
तृतीय : सृष्टि खलखो एवं वैशाली उरांव

स्केचिंग
प्रथम :  नेह ओपन लुगुन
द्वितीय : मोहित कुजूर

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *