लियो क्लब ने पौधे लगाकर दिया हरित भविष्य का संदेश

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। लायंस सर्विस सप्ताह (18 से 26 अप्रैल) के तहत लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम ने जिले के प्रमुख स्थलों पर पौधारोपण कार्यक्रम किया। इसके माध्‍यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता और जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दि‍या।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने 15 पौधे लगाए। हर पौधे के साथ एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद भी रोपी गई। पूरे आयोजन में उत्साह, ऊर्जा और सेवा भावना का माहौल बना रहा।

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राहुल साहु ने कहा कि आज लगाया गया हर पौधा आने वाले समय में न सिर्फ हरियाली बढ़ाएगा, बल्कि शुद्ध हवा, ठंडी छांव और संतुलित पर्यावरण का आधार बनेगा। पौधारोपण एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि पौधों की देखभाल और संरक्षण ही असली सेवा है।

उन्होंने समाज से आह्वान करते हुए कहा कि अक्सर लोग पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सरकार या संस्थाओं पर छोड़ देते हैं, जबकि बदलाव की शुरुआत व्यक्तिगत स्तर से होनी चाहिए।

यदि हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाले वर्षों में धरती को फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल पौधों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि लोगों की सोच में बदलाव लाना है।

कार्यक्रम में दीपक केशरी, हर्ष कश्यप, प्रतीक सोनी, नमन केशरी सहित कई सक्रिय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान को सफल बनाया। लियो सर्विस सप्ताह के अंतर्गत क्लब द्वारा प्रतिदिन विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *