ऑटो चालक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी, ये वजह आई सामने

अन्य राज्य देश
Spread the love

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के एचएएल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभूतिपुरा इलाके में मंगलवार देर रात 38 वर्षीय एक ऑटो चालक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतकों की पहचान 38 वर्षीय एम. राघवेंद्र और उनकी 35 वर्षीय पत्नी श्रुति आर. के रूप में हुई है। दावणगेरे जिले के रहने वाले यह पति-पत्नी पिछले 15 वर्षों से बेंगलुरु में रह रहे थे। राघवेंद्र ऑटो चलाता था, जबकि श्रुति घरों में काम (मेड) करती थी।

दंपति के एक बेटी सहित दो बच्चे हैं। घटना के समय दावणगेरे में अपने नाना-नानी के घर पर थे। पुलिस जांच में सामने आया कि मंगलवार आधी रात के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद राघवेंद्र ने श्रुति के सिर पर बियर की बोतल से हमला किया।

फिर उसी टूटी बोतल को उसकी गर्दन पर दबाकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद राघवेंद्र ने उसकी साड़ी का फंदा बनाकर छत से लटककर अपनी जान दे दी।

बुधवार सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला, तब पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर जब लोगों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तब उनके होश उड़ गए। अंदर दोनों के शव पड़े हुए थे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों के बयानों के अनुसार, राघवेंद्र अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोनों में आए दिन झगड़े होते रहते थे।

राघवेंद्र का आरोप था कि श्रुति फोन पर बहुत अधिक समय बिताती है और दूसरों से चैट करती रहती है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *