डिप्रेशन का दिख रहा असर, इन राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटो के दौरान 13 किमी/घंटा की रफ़्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा।

यह आज सुबह 05:30 बजे पेंड्रा रोड (छत्तीसगढ़) से लगभग 70 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम, सीधी (मध्य प्रदेश) से 110 किमी दक्षिण और प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से 230 किमी दक्षिण में स्थित था।

इसके 26 सितंबर की शाम तक डिप्रेशन के रूप में पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से होते हुए दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश की ओर उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की बहुत संभावना है।

अगले 12 घंटो के दौरान इसके धीरे-धीरे कमज़ोर होकर एक ‘वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया’ (स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र) में बदलने की बहुत संभावना है। इसके प्रभाव से देश के कई राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

मध्य भारत

छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश जारी रहेगी। 26 सितंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत

26 और 27 सितंबर को उत्तराखंड और 26 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में अति भारी बारिश का अनुमान है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है।

पूर्वी व उत्तर-पूर्वी भारत

26 सितंबर को बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश के साथ-साथ झारखंड और ओडिशा में थंडरक्वॉल (50-60 किमी/घंटा से 70 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं) चलने का अनुमान है।

असम और पूर्वोत्तर: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26 से 30 सितंबर के दौरान रुक-रुक कर भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

दक्षिण-पश्चिम भारत

तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 26 से 29 सितंबर के दौरान मजबूत सतही हवाएं चलेंगी। गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *