Ranchi: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बाबूलाल मरांडी समेत ये बीजेपी नेता हिरासत में, जानें पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

रांची। अभी-अभी बड़ी खबर आई है, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भारतीय जनता पार्टी के कई अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

ये नेता झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रदर्शनकारियों की मांगें मानने की अपील की। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी सांसद आदित्य साहू को नजरबंद कर दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सख्ती पर सवाल उठाते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, “आज आपने सड़कों पर जो इंतजाम किए हैं, वो छात्रों के खिलाफ हैं। आपने कटीले तार लगा दिए हैं, पैलेट गन के साथ आरएएफ की तैनाती की है और हमारे सांसद आदित्य साहू को नजरबंद रखा गया है।

क्या आप आतंक का माहौल बनाना चाहते हैं? यह पूरी तरह से छात्रों का आंदोलन है और हम इसे कोई राजनीतिक रंग नहीं देना चाहते। लेकिन, अगर छात्रों पर एक भी और लाठी उठी, तो बीजेपी का हर एक कार्यकर्ता बचाव के लिए सड़कों पर उतर आएगा और इसके जो भी परिणाम होंगे, उसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।”

दूसरी ओर, सड़क पर उतरे जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों को अब तक नहीं माना है।

प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांगों में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को तत्काल रद्द करना, भर्ती प्रक्रिया में हुए कथित घोटाले की सीबीआई जांच कराना और पूरी नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शी सुधार लाना शामिल है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *