उपायुक्त के नाम से बनाया फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल, रहें सतर्क

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के नाम एवं पहचान का उपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है। उक्त फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से कुछ पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को व्हाट्सएप संदेश भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप अथवा फेसबुक संदेश पर विश्वास नहीं करें। ना ही उसके माध्यम से मांगी गई किसी भी व्यक्तिगत अथवा आर्थिक जानकारी को साझा करें।

किसी भी संदिग्ध संदेश, प्रोफाइल अथवा अनुरोध की सत्यता की पुष्टि संबंधित कार्यालय से अवश्य कर लें। विशेष रूप से किसी भी प्रकार के आर्थिक लेन-देन अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से पहले पर्याप्त सावधानी बरतें।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि ऐसे फर्जी संदेशों के प्रति सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित कार्यालय अथवा पुलिस प्रशासन को दें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230