रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ की ओर से कांके रोड स्थित सहदेव हाउस में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ और विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी एवं रांची की महापौर रोशनी खलखो ने शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। संघ के अध्यक्ष अमरचंद बेगानी ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की, जबकि डॉ. महुआ मांझी और रोशनी खलखो ने इस पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजन की प्रशंसा करते हुए सबको दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में बच्चों के लिए मनोरंजक कार्यक्रम, दीपावली प्रतियोगिता और दीपावली उपहार योजना के तहत विशेष ड्रॉ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष अमरचंद बेगानी, झारखंड चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल, महासचिव रोहित अग्रवाल सहित संघ के तमाम पदाधिकारी, सदस्य और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

