
- उपायुक्त की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की हुई बैठक
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय लोहरदगा (रांची संभाग) की प्रबंधन समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। इसमें विद्यालय की सदस्य सचिव सह प्रधानाध्यापिका नमीता ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या और खेलकूद के क्षेत्र में विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की।
बैठक में विद्यालय में आधारभूत संरचनाओं के विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। विद्यालय में इंटरैक्टिव पैनल की आवश्यकता से समिति को अवगत कराया गया।
वहीं, विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन पर सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई। विद्यालय की छत पर सोलर पैनल अधिष्ठापन के लिए जरेडा को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।
विद्यालय के पुस्तकालय को समृद्ध करने के उद्देश्य से पुस्तकों की खरीद के लिए विद्यालय स्तर पर शिक्षकों की समिति गठित करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया। समिति द्वारा पुस्तकों की आवश्यकता का आकलन करते हुए उपयुक्त पुस्तकों का चयन सुनिश्चित करने को कहा गया।
विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के चिकित्सा स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्देश भी उपायुक्त ने दिया। उन्होंने विद्यालय में निर्बाध जलापूर्ति के लिए भूमि अधिग्रहण की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की। पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बेहतर एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।
बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नमीता, कार्यपालक अभियंता भवन राम पद हांसदा, यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक सहित प्रबंधन समिति के सदस्य एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

