रांची। सीएमपीडीआई (CMPDI) के ‘रबीन्द्र भवन’ में कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। इस समारोह में संस्थान की विविधता, वैश्विक विस्तार और भविष्य के विजन पर विशेष जोर दिया गया।
सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने मानव संसाधनों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान को अपनी क्षमताओं का विस्तार कोयले से आगे बढ़ाकर क्रिटिकल मिनरल्स, मेटल माइनिंग, कार्बन प्रबंधन और उन्नत खनन तकनीकों तक करना चाहिए। उन्होंने सीएमपीडीआई को एक ‘रणनीतिक ज्ञान भागीदार’ और वैश्विक खनन परामर्शदाता के रूप में स्थापित करने का विजन रखा।
निदेशक अजय कुमार, राजीव कुमार सिन्हा और आनंद मोहन ने तकनीकी उत्कृष्टता, सतत खनन, बौद्धिक संपदा सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने पर बल दिया। मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने भी तकनीक अपनाने और महत्वपूर्ण खनिजों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। भुवनेश्वर स्थित आरआई-7 को ‘सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय संस्थान’ चुना गया। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में ड्रिलिंग कैंप, भूवैज्ञानिक सेवाओं, इनोवेशन, सोशल मीडिया, सीएसआर कार्यों और युवा कार्यपालकों को पुरस्कृत किया गया।
संस्थान में विशिष्ट योगदान देने वाले आठ वरिष्ठ अधिकारियों (शंभू शरण, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, शिशिर दत्ता, एच.आर. सोनापुरम, आनंद शेखर, सोमेश कुमार, एस. जयकुमार और एस.के. दास) को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सभी क्षेत्रीय निदेशक, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

