रांची। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के क्रम में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय \BAU| में वृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित विभिन्न महाविद्यालयों के बीच तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्रा वर्ग में 51 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 29 छात्र एवं 22 छात्राएं थीं।
प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में रांची एग्रीकल्चर कॉलेज के पंकज ने प्रथम, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के बृजेन वर्मा ने द्वितीय तथा कृषि महाविद्यालय के अभय मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, छात्रा वर्ग में आरएसी की प्रियंका पटेल ने प्रथम, कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय की साक्षी टोप्पो ने द्वितीय तथा कृषि महाविद्यालय की करिश्मा लकड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कृषि संकाय के डीन डॉ डीके शाही ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं मनोबल बढ़ाया। आयोजन डॉ नीरज कुमार, एवं डॉ मनोज बरनवाल के नेतृत्व में किया गया।
आयोजन समिति में डॉ वंदना चौबे एवं खेल प्रशिक्षक खुशमिता धन की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना सुदृढ़ करती हैं।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

