पिठोरिया क्षेत्र में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आरंभ

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। पिठोरिया एवं इसके आसपास के दर्जनों गांवों में लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ श्रद्धा, भक्ति एवं पवित्रता के वातावरण में आरंभ हो गया। यह पर्व भगवान सूर्य एवं छठी मैया की उपासना को समर्पित है।

बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में इस पर्व का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व है।

छठ महापर्व के प्रथम दिन को नहाय-खाय कहा जाता है। इस दिन व्रती प्रातःकाल पवित्र नदी अथवा जलाशय के स्वच्छ जल में स्नान कर तन एवं मन की शुद्धता का संकल्प लेते हैं। घर एवं पूजा-स्थल की साफ-सफाई की जाती है।

इसके पश्चात शुद्धता एवं सात्त्विकता के साथ कद्दू-भात, चने की दाल आदि पारंपरिक भोजन तैयार कर ग्रहण किया जाता है।

नहाय-खाय के साथ ही चार दिवसीय छठ अनुष्ठान का शुभारंभ होता है। इसके अगले दिन खरना, तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उदीयमान सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित किया जाता है।

छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम, पारिवारिक एकता एवं सामाजिक समरसता का अनुपम संदेश भी देता है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *