- टीम स्वरांगी ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पेश किया
रांची। लंदन के भारतीय उच्चायोग स्थित प्रतिष्ठित नेहरू सेंटर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘द ट्राइबल टेपेस्ट्री 2026’ सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
नेहरू सेंटर के निदेशक एनजे सिंह और उपनिदेशक राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यह आयोजन झारखंड यूके नेटवर्क, सीईईईएफआई और धुन संस्था समेत कई अन्य संगठनों के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान तीनों राज्यों के जनजातीय लोक नृत्य, संगीत और कला के माध्यम से भारत की समृद्ध आदिवासी परंपराओं की सुंदर झलक पेश की गई। यूके में झारखंड की संस्कृति का प्रतिनिधित्व ‘टीम स्वरांगी’ ने किया, जबकि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की संस्कृति को ‘नाचा यूके’ के कलाकारों ने प्रस्तुत किया।
इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के साहस, उनके संघर्ष और आदिवासी समाज के अधिकारों को याद किया गया तथा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने पर जोर दिया गया।
नेहरू सेंटर में मोजेस द्वारा क्यूरेट की गई आदिवासी जीवनशैली और विरासत पर आधारित कला प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसकी प्रवासी भारतीयों ने जमकर सराहना की।
झारखंड यूके नेटवर्क के उज्ज्वल बंगा और रांची निवासी एवं टीम स्वरांगी की जूही प्रिया ने सभी सहयोगी संस्थाओं और कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन से विदेशी भूमि पर भारत की सांस्कृतिक विविधता का एक सशक्त परिचय देखने को मिला।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

