लोहरदगा पुल‍िस ने तीन घंटे में क‍िया चोरी का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जोबांग थाना क्षेत्र की देवदरिया पंचायत भवन में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज तीन घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए एलसीडी टीवी का टूटा स्क्रीन, मदरबोर्ड, कंप्यूटर यूपीएस समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर, 2026 की सुबह करीब 10:25 बजे देवदरिया पंचायत भवन के बैठक कक्ष का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा एलसीडी टीवी एवं कंप्यूटर यूपीएस चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब तीन घंटे के अंदर घटना का उद्भेदन कर दिया। मामले में प्रीतम लोहरा (20 वर्ष, पिता बंधन लोहरा) और विकाश सिंह (21 वर्ष, पिता रामस्वरूप सिंह), दोनों निवासी खरचा, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा, को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर चोरी किए गए सामान को बरामद किया गया। इस संबंध में जोबांग थाना में 24 सितंबर, 2026 को मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में पु०अ०नि०-सह-थाना प्रभारी विष्णु रजक, स०अ०नि० प्रदीप कुमार यादव तथा जोबांग थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *