रांची। आईपीएल 2026 से बाहर होते वैभव सूर्यवंशी की किस्मत चमक गई है। जी, हां सही पढ़ा आपने। अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं।
राजस्थान रॉयल्स का सफर क्वालिफायर 2 में थमने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा एलान किया है।
उन्होंने बताया कि वैभव सूर्यवंशी को झारखंड के स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। आईपीएल में वैभव के दमदार प्रदर्शन और उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए झारखंड सरकार ने यह फैसला लिया है, ताकि राज्य में स्वास्थ्य योजनाओं और जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर 2 तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब एक नई भूमिका में नज़र आएंगे।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, कमाल की प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा।
वैभव, भले ही तुम्हारी टीम मुकाबला हार गई हो पर तुम करोड़ों भारतीयों का दिल जीत चुके हो। कम उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज़ों को जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने धुना है, वो काबिलेतारीफ है।”
उन्होंने आगे लिखा कि वैभव ने न सिर्फ अपना नाम रोशन किया है, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार और पूरे हिंदुस्तान का मान बढ़ाया है।
वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट इतिहास का एक नया पन्ना लिख रहे हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, कमाल की प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा।
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर 2 तक पहुँचाने में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बहुत बड़ा हाथ रहा है। इस दमदार प्रदर्शन की वजह से वे लगातार चर्चा में हैं।
झारखंड सरकार उनकी इसी जबरदस्त लोकप्रियता और पॉजिटिव अप्रोच को भुनाना चाहती है। स्वास्थ्य विभाग वैभव के साथ मिलकर युवाओं के बीच फिटनेस, अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश फैलाएगा।
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उम्मीद जताई कि 15 साल का यह खिलाड़ी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और देश को उन पर लंबे समय तक नाज होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

