‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ्य रहो’ थीम पर मनाया गया विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस

झारखंड
Spread the love

  • हाइजिन एवं पोषण किट प्रदान किया गया
  • डीसी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में 30 मई, 2026 को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में समाहरणालय ब्लॉक बी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष का मुख्य थीम ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ्य रहो’ रहा। इसका उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ना और किशोरियों-बालिकाओं में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरुकता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त संजय भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुरभि सिंह, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं, शिक्षिकाएं, महिला पर्यवेक्षिका, सीडीपीओ और संबंधित जिला पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इससे जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रथम बार मासिक धर्म में प्रवेश करने वाली किशोरियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। उन्हें हाइजिन एवं पोषण किट प्रदान की।

इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा जिले के समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के लिए 16 सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके को सैनिटरी नैपकिन डिस्पोजर मशीन भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी बालिकाओं एवं छात्राओं को उपायुक्त ने महावारी स्वच्छता की शपथ दिलाई। उपायुक्त द्वारा सभी बालिकाओं को सैनिटरी नैपकिन पैड भी वितरित किए गए।

मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं के बीच स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *